फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को साइकिल मिलते ही खुशी से झूमे सपाई    

Tue, 17 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर सपा कार्यालय में अखिलेश यादव को साइकिल चनाव मिलने पर
विज्ञापन

विज्ञापन

 चुनाव आयोग द्वारा अपने फैसले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल का निशान देने पर  रामपुर में सपाइयों की चुप्पी टूट गई। दिल्ली से खबर मिलते ही सपाई खुशी से झूम उठे। सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। खुशी में गोले दागे और आतिशबाजी छोड़ी। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।       

 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने दिल्ली से  सपाइयों को फोन पर खबर दी कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हक में फैसला सुनाया है। आयोग ने मुख्यमंत्री को साइकिल का निशान दे दिया। इतना सुनते ही सपाई खुशी से झूम उठे। सपाई  रात में ही तोपखाना रोड स्थित कार्यालय पर जुटने लगे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में सपाइयों की जमघट गया। आजम खां के बेटे व स्वार-टांडा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम भी पहुंच गए। सपाइयों ने अब्दुल्ला आजम संग जश्न मनाया। खुशी में गोले दागे और आतिशबाजी छोड़ी। साथ ही एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


शहर में भी कई जगह सपाइयों ने जश्न   मनाया। खुशी मनाने वालों में नगर पालिका चेयरमैन अजहर खां, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौैहान, रामपुर गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन मसूद खां गुड्डू, नवीन शर्मा, मईन पठान भी शामिल थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें