फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की जमानत होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां की जमानत होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन

- स्वार में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
स्वार (रामपुर) । सपा नेता आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नरपतनगर और स्वार में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर और मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके साथ न्याय किया है।
सभासद हाजी टीपू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और लड्डू बांटे। इस मौके पर हाजी टीपू, नईम बाबू, इरफान सलमानी, बंटी मिर्जा, अलीम, अमन कुरैशी, अनीस मियां, आसिफ और फैसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नरपतनगर में सपा के वरिष्ठ नेता खालिद अली के आवास पर मिठाई का वितरण हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देकर आजम खां के साथ न्याय किया है। इस मौके पर रहमत अली, आसिफ, मोहम्मद हसन, मसरुर अहमद, अहमद हुसैन और सावर अली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें