फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने शुरू किया जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कसरत

Sun, 27 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रत्याशी कौन-कौन होगा? इस बात का फैसला रविवार को भी नहीं हो सका। रविवार को नगर विकास मंत्री आजम खां ने सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के साथ मीटिंग भी की, लेकिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया।
विज्ञापन



उम्मीद है कि सपा अगले एक-दो दिनों के अंदर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एक जनवरी को होना और चुनाव सात जनवरी को होगा। अध्यक्ष का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।


अभी तक किसी भी दल या गुट की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदार के नाम का एलान नहीं किया गया। प्रदेश मेें रामपुर एकमात्र ऐसा जिला है जहां से अभी तक जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव लड़ने वाले एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन



रविवार को नगर विकास मंत्री आजम खां ने गेस्ट हाउस में जिला पंचायत सदस्यों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों के नाम पर विचार किया गया। आजम खां ने संभावित दावेदारों से बातचीत भी की, लेकिन किसी के नाम का एलान नहीं किया गया।


पार्टी के सूत्रों का कहना है कि 30 दिसंबर तक सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम का एलान कर देगी। सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किए जाने को लेकर दूसरे दल और गुट भी अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं।


वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम की ओर से इस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है, लेकिन वो भी पहले सपा की ओर से प्रत्याशी के नाम का एलान करने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा सहित अन्य दूसरी पार्टियों की नजर सपा की मीटिंग पर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें