फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सपा सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-प्रदेश व देश में बदलाव की लहर

Mon, 05 Oct 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। प्रदेश और देश में बदलाव की लहर चल रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि जनता अब जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

सांसद नदवी रविवार को रामपुर के तोपखाना रोड स्थित अपने कार्यालय पर समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति का वोट सुरक्षित रहना चाहिए। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को भी एकजुट होकर जनता के बीच अपनी आवाज उठानी होगी। सांसद ने जिले के स्वास्थ्य इंतजामों को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही सरकार बनने पर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सपा व कांग्रेस के बीच तालमेल मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। कमेटी में दोनों दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ दोनों संगठनों के बीच समन्वय बनाए रखेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार उर्फ निक्कू पंडित सहित अन्य उपस्थित रहे।
000

अब्दुल के नाम पर भड़के सांसद
पत्रकार वार्ता के दौरान सवाल किया गया कि चुनाव के समय हर पार्टी अब्दुल (मुस्लिमों) को याद करती है। इस पर सांसद भड़क गए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नाम लीजिए, अब्दुल-अब्दुल क्या है। यह किसी कम्युनिटी का मजाक उड़ाने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें