फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवंबर के पहले दिन ही घने कोहरे ने दस्तक दी

विज्ञापन
रामपुर में कुछ कदर छाया रहा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। नवंबर के पहले दिन ही शनिवार सुबह रामपुर में घना कोहरा छा गया, जिससे वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब आने वाले दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री और गिरने तथा कोहरा बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह सात बजे जौहर रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। सुबह वाहन चालक लाइट जलाकर चलते हुए दिखाई दिए। वाहनों की रफ्तार भी कम दिखाई दी। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड से बचने के लिए जैकेट और कैप पहने देखा गया। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पारा और गिरेगा तथा सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अक्तूबर में ठंड कम रही थी, लेकिन नवंबर के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें