फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: इंडियन ऑयल के अधिकारी की कार पर फायरिंग मामले में सपा नेता की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटे पर लगा था पिता की पिस्टल से फायरिंग का आरोप, भेजा गया था जेल
विज्ञापन


- जनवरी में हुई घटना के समय बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे सागर, अब सपा के प्रदेश सचिव

- सागर से जुड़े दो पेट्रोल पंप सील, एक पंप का लाइसेंस निरस्त


अमर उजाला ब्यूरो

रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी (आईओसी) के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार की कार पर फायरिंग के मामले में डीएम ने सपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही उनसे जुड़े दो पेट्रोल पंप सील कर दिए हैं, जबकि एक पंप का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

सागर के मुताबिक ये तीनों पंप उनके रिश्तेदारों के हैं। उनका यह भी कहना है कि लाइसेंस निरस्त वाला विक्रमपुर स्थित पंप सेल न होने के कारण पहले ही बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अनिल कुमार की कार पर फायरिंग की घटना 14 जनवरी की रात हुई थी। अनिल कुमार आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। फायरिंग किए जाने के समय मकान के बाहर उनकी कार खड़ी थी। घटना के समय कार में कोई नहीं था। पुलिस ने बताया कि नजदीकी कैमरों से मिले सुराग से फायरिंग करने वालों में सुरेंद्र सागर का बेटा हिमांशु सागर और हिमांशु का चचेरा भाई नितिन चिह्नित हुए थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अब जमानत पर छूट चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक सागर परिवार के तीन पेट्रोल पंप हैं, जिनसे तेल की बिक्री-जांच आदि को लेकर हिमांशु से आईओसी कंपनी के अधिकारी का विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते ही आईओसी अधिकारी की कार पर गोलियां दागी गई थीं।



पुलिस ने इस मामले में डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार घटना में प्रयुक्त पिस्टल सुरेंद्र सागर की थी। उनके बेटे हिमांशु ने पिस्टल का प्रयोग किया था। जो शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है।


पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सुरेंद्र सागर की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इसके अलावा घटना से चर्चा में आए तीन पेट्रोल पंपों में से दो को सील कर दिया। एक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उधर, सुरेंद्र सागर का कहना है कि तीनों में से उनका कोई पंप नहीं है, रिश्तेदारों के हैं। इनमें से विक्रमपुर वाला पंप बिक्री कम होने के कारण पहले से बंद है।

00

- पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सुरेंद्र सागर की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। तीन पेट्रोल पंपों में से दो को अनियमितता में सील किया गया है, एक का लाइसेंस निरस्त किया है। अजय कुमार द्विवेदी, डीएम रामपुर
विज्ञापन


00

- पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की सूचना है। तीन पंप सील करने की भी सूचना है। ये तीनों पंप मेरे रिश्तेदारों के हैं। एक पंप सेल न होने के चलते पूर्व में ही बंद कर चुके हैं। - सुरेंद्र सागर, प्रदेश सचिव, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें