फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भाजपा दो अंकों में रह जाएगी : किरनमय नंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद किरनमय नंदा शनिवार को रामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात की और विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें दो अंकों में सिमट कर रह जाएंगी।
विज्ञापन

किरनमय नंदा विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 117 सीटों की समीक्षा के लिए मुरादाबाद मंडल पहुंचे थे। इसके बाद वो सपा सांसद आजम खान के घर पहुंचे और आजम खां की पत्नी शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अदीब आजम मुलाकात कर सेहत की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।
इस दौरान प्रेस को जारी बयान में कहा कि वो इस समय संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 117 विधानसभा सीटों की समीक्षा की है,जिसमें मुरादाबाद मंडल की सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी। आजम खां के परिवार से मिलने आने पर कहा कि आजम खां से उनके पार्टी स्तर से ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी करीबी संबंध है। कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे लगा कर जेल भेजा गया है। हम लोग चाहते हैं कि वो जल्द ही बाहर आ जाएं, जिससे पार्टी और कार्यकर्ताओं को नई उर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

कहा कि न्यायपालिका से ही उम्मीद है कि वो निष्पक्ष होकर न्याय दिलाए। तीनों कृषि कानून वापस लेने और किसान आंदोलन खत्म होने पर कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में भाजपा समझ गई है कि उसके खाते में कोई सीट नहीं आएगी। इसलिए डर से भाजपा ने ये कानून वापिस लिये हैं। ऐसा पहली बार देखा कि भाजपा को जनता का डर है जनता का विश्वास नहीं है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा की टक्कर होगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान,शाहवेज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें