फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बेटे ने चला दिया ट्रैक्टर, रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत

Thu, 22 Oct 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान छत्रपाल सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वह रोटावेटर में फंसा कचरा निकाल रहे थे, तभी उनके बेटे ने ट्रैक्टर चला दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, छत्रपाल सिंह पंचायतघर के पास स्थित अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा उन्हें खाना खाने के लिए घर चलने को कहने लगा। छत्रपाल सिंह ट्रैक्टर से उतरकर रोटावेटर में फंसा कचरा निकालने लगे। तभी बेटे ने ट्रैक्टर चला दिया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें