रामपुर बुशहर। आर्यवर्त एजूकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी ने वीरवार को महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी के कोविड वार्ड के लिए 100 मेडिसिन किट और 10 पल्स ऑक्सीमीटर दान किए। इसके अलावा अस्पताल में सभी सिक्योरिटी कर्मचारियों को फेस शील्ड वितरित की गई। सोसाइटी के चेयरमैन कौल नेगी ने कहा कि सेवा इंटरनेशनल भारत के ने 500 मेडिसिन किट सोसाइटी को भेजी है।
इसमें 100 खनेरी के कोविड वार्ड में दी गई हैं। रामपुर क्षेत्र में जितने भी होम आइसोलेशन में कोविड संक्रमित है, उनको सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सेवा इंटरनेशनल भारत का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने महामारी के दौरान कोरोना के कारण समाज में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामान न करना पड़े। इस अवसर पर राम, अशोक कुमार, राकेश कुमार, ओम बगई और दीवान लकटू मौजूद रहे।