केमरी (रामपुर)। पुलिस ने बुधवार की रात चार लाख रुपये की स्मैक के साथ बरेली के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि बुधवार रात उपनिरीक्षक रोहित कुमार, तेजवीर सिंह, प्रदीप कुमार व सुमित कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान कमुआनगला रोड की तरफ से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक मोड़ने पर फिसलकर गिर गया। जिस पर पुलिस ने उसके पकड़ लिया और तलाशी ली। आरोपी के पास से करीब लाख रुपये कीमत की 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कागज न होने पर बाइक को भी सीज कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बरेली के थाना फतेहगंज के मोहल्ला अहमदनगर निवासी साहिब अली बताया।