फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर छात्रावास ने प्रयागराज मंडल को हराया

Fri, 14 Feb 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सींगनखेड़ा में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रामपुर छात्रावास की टीम ने प्रयागराज छात्रावास को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा झांसी छात्रासास, लखनऊ, सैफई और बरेली ने भी अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन की ओर से हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्पोर्ट्स कांपलेक्स सींगनखेड़ा में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पहला मैच झांसी छात्रावास और लखनऊ छात्रावास के मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ 4-1 से विजयी रही। दूसरा मैच स्पोर्टस काॅलेज सैफई और बरेली के मध्य खेला गया। जिसमें स्पोर्टस काॅलेज 3-1 से विजयी रहा। रामपुर छात्रावास और प्रयागराज मंडल के मध्य खेले गए मैच में रामपुर छात्रावास 5-0 से विजयी रहा। चौथा मैच झांसी छात्रावास व सहारनपुर के मध्य खेला गया। जिसमें झांसी छात्रावास 12-0 से विजयी रहा। पांचवा मैच सैफई स्पोर्टस काॅलेज और वाराणसी के मध्य खेला गया। जिसमें स्पोर्टस कालेज सैफई 7-0 से विजयी रहा। छटा मैच प्रयागराज और बरेली के मध्य खेला गया। जिसमें बरेली 5-0 से विजयी रहा। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरके टंडन व अर्जुन अर्वाडी महेंद्रपाल सिंह संयुक्त रूप से रहे। शुक्रवार को हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्पोर्ट्स कांपलेक्स सींगनखेड़ा में सेमीफाइनल मैच खेले जाऐंगे। निर्णायक की भूमिका मो.अहसान,सुशील, रफीक, तिव्यान, प्रिन्स मौर्य, मोहम्मद अहमद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें