फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोलीघाट के जंगल में खोपड़ी मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी विकास खंड के अंतर्गत खोलीघाट और जाहू के जंगल में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेसिंक लैब भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारी पिछले कुछ समय पहले अंधड़ से गिरे पेड़ों के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी बीच वहां वन विभाग के अधिकारियों ने व्यक्ति की खोपड़ी को देखा। वन विभाग ने फौरन इस बारे में सूचित किया।
ननखड़ी से पुलिस विभाग की टीम और रामपुर से डीएसपी चंद्र शेखर कायथ ने मौके पहुंचकर स्थिति जायजा लिया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि खोपड़ी का मिली। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब को भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें