चौपाल (रोहडू़)। चौपाल में नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहनों के चालान किए गए। वाहन चालकों से पुलिस ने 4500 रुपये जुर्माना वसूल किया है। एसडीएम चौपाल ने कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए पेट्रोल पंप चौपाल के समीप एसएचओ रविंद्र लाल और पुलिस टीम के साथ नाका लगाया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर स्वयं आने-जाने वाली गाड़ियों का निरीक्षण किया। इसमें नियमों के उल्लंघन करने वाले छह वाहनों के चालान किए गए। इनसे चार हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा चौपाल पुलिस ने करीब बीस वाहनों के बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने पर चालान किए। एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान ने लोगों से कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।
उन्होंने सभी वाहन मालिकों को आग्रह किया है कि बिना मेडिकल इमरजेंसी सड़क पर गाड़ी मिली तो उसे जब्त किया जाएगा। वाहन में बैठे लोगों को पैदल घर भेजा जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन और नोडल ऑफिसर को जगह-जगह नाका लगाकर कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।