फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी के सामने पेश हुए शिकायतकर्ता,  दर्ज कराए बयान

Sun, 09 Dec 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को निरीक्षण भवन में कांग्रेसी नेता फैसल लाला के बयान दर्ज करती एसआईटी। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ जांच करने रामपुर पहुंची एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच जारी रही। शनिवार को दिनभर शिकायतकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना हनी समेत कई लोगों ने एक बार फिर अपने-अपने बयान दर्ज कराए। प्रमाण के तौर पर एसआईटी को दस्तावेज सौंपे। साथ ही विस्तार से जानकारी दी कि कहां और क्या गड़बड़ी की गई है? 

समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ एसआईटी जांच चल रही है। चार दिन से एसआईटी ने विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की। ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। शुक्रवार को एसआईटी ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में भी जांच की, इसके बाद शनिवार को भी जांच का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही शिकायतकर्ताओं का निरीक्षण भवन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, इसके बाद सभी ने अपने-अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना हनी को एक बार फिर एसआईटी के अधिकारियों ने दस्तावेजों के साथ बुला लिया। आकाश सक्सेना हनी दोपहर करीब एक बजे निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने एसआईटी सीओ अशोक यादव के सामने समस्त दस्तावेज पेश किए। उन्होंने एक-एक निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता के बारे में बताया। कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां ने सपा सरकार में नियमों को दरकिनार कर दिया।

उन्होंने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का निर्माण, सड़क, झील, पानी की टंकियों का निर्माण, शौकत नगर गांव में सड़क किनारे बनी दीवार, जौहर शोध संस्थान में संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल, दलितों की जमीनों पर कब्जे, चकरोडों पर कब्जे, बिजली चोरी, सरकारी धन का दुरुपयोग करने एवं आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन


कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी धन गलत तरीके से विश्वविद्यालय में लगाया है, जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने जौहर ट्रस्ट के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा कांग्रेसी नेता फैसल खां लाला और भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने एसआईटी को बयान दर्ज कराए। उन्होंने सपा नेता आजम खां पर तमाम आरोप लगाए, जिससे संबंधित दस्तावेज भी दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें