ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी को होगा, एक माह मिलेगा सुधार का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। छह जनवरी को एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिले में सबसे अधिक वोटर रामपुर विधानसभा में कटेंगे और सबसे कम स्वार विधानसभा क्षेत्र में काटे जाएंगे। जिले की मतदाता सूची से 44841 मृतक भी हटाएं जाएंगे।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि एसआईआर का काम पूरा हो गया है। उधर निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन का समय 31 दिसंबर से बढ़ाकर छह जनवरी कर दिया है। छह जनवरी से छह फरवरी तक आपत्ति मांगी गई हैं। इसी दौरान सी श्रेणी में दर्ज मतदाताओं को नोटिस भेजकर प्रपत्र मांगे जाएंगे। डीएम ने बताया कि सबसे अधिक 1,06767 मतदाता रामपुर विधानसभा में काटे जाएंगे।
विधानसभावार मतों की संख्या-
स्वार विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-317164
जमा- 271462
बिना मैपिंग- 11637
अनुपस्थित-10697
शिफ्टेड-20868
मृतक- 6484
डबल-6596
अन्य-1057
कटेंगे- 45702
चमरौआ विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-318720
जमा- 258673
बिना मैपिंग- 9190
अपसेंट-15366
शिफ्टेड-28547
मृतक- 6826
डबल-9172
अन्य-136
कटेंगे- 60047
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-359260
जमा- 307836
बिना मैपिंग- 15275
अपसेंट-10041
शिफ्टेड-26564
मृतक- 8664
डबल-5528
अन्य-627
कटेंगे- 51424
रामपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-392948
जमा- 286182
बिना मैपिंग- 28524
अपसेंट-33263
शिफ्टेड-36604
मृतक- 13387
डबल-10475
अन्य-13038
कटेंगे- 106767
मिलक विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रपत्र-369649
जमा- 312017
बिना मैपिंग- 23177
अपसेंट-15836
शिफ्टेड-23869
मृतक- 9530
डबल-6524
अन्य-1873
कटेंगे- 57632