फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की महिमा का बखान कर संगत को किया निहाल

Sat, 23 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दीवान सजाया गया था। कार्यक्रम में आये रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान ‘वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह’ के जयघोष से मौहाल धर्ममय बना रहा। इसके बाद गुरु का अटूूट लंगर बरता गया।
विज्ञापन



नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा में शुक्रवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव के अवसर पर दीवान सजाया गया। इस मौके पर दस दिन से चल रहे अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति के बाद अरदास लगाई गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड के बाजपुर से आये रागी दर्शन सिंह खालसा, कथा वाचक त्रिलोक सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।


बाद में गुरु का अटूट लंगर बरता गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष करमजीत सिंह, गुरुद्वारे की ग्रंथी तारा सिंह, नमन दीप सिंह, अमर जीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, जौली सिंह, दिलप्रीत, हरवचन सिंह, महेंद्रजीत सिंह, अवतार सिंह, मनमोहन सिंह, गुरवेद सिंह, तखत सिंह, जरनैल सिंह, मक्खन सिंह, जितेंद्र सिंह, गगन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें