फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में आज से 8 घंटे खुले रहेंगी सभी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कोरोना कर्फ्यू में प्रदेश सरकार से मिली राहत के बाद सोमवार से किन्नौर में सभी दुकानें आठ घंटे खुली रहेंगी। इसके अतिरिक्त बस सेवा भी बहाल हो जाएगी। बसें चलने से जहां आम लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं दुकानें खुलने से कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। किन्नौर में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर कई रियायतें देने का आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कारोबारियों को नो मास्क नो सर्विस का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किन्नौर में सभी दुकानें से शुक्रवार तक सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुलेंगी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शनिवार और रविवार को भी इसी समयावधि तक खुली रहेंगी। हालांकि स्कूल, कॉलेज, तकनीक शिक्षा संस्थान, मंदिर, जिम, सिनेमा और स्विमिंग पूल अभी बंद भी रहेंगे।
50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी बसें
किन्नौर में सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलेंगी। सरकारी कार्यालयों में अब 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे। जिन कार्यालयों में 4 कर्मचारी है, वहां पूरा स्टाफ सेवाएं देगा। पर्यटन कारोबार खुला रहेगा, मगर पर्यटन विभाग समय-समय पर इसको लेकर एसओपी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें