फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी के शमशर में एक किलो चरस के साथ व्यक्ति धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी पुलिस ने शनिवार देर रात एक व्यक्ति को 1.19 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आनी पुलिस की टीम शनिवार को नेशनल हाईवे-305 पर नाका लगाया था। इस दौरान आनी से करीब 3 किलोमीटर दूर शमशर नामक स्थान पर गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति गुगरा की ओर से पैदल आ रहा था, उसके पास बैग था। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके बैग से एक लिफाफे में एक किलो 19 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान मोहर सिंह निवासी गांव डगूट जाओं तहसील आनी के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करक छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति से एक किलो 19 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें