फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सावन शिवरात्रि पर बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में सावन शिवरात्रि पर शनिवार को कांवड़ियों ने उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए गए। इस बीच भक्तों ने शिवलिंग पर धतूरा-बेलपत्र और दूध से अभिषेक कर शिव अर्चन किया और आरती पाठ कर मनोकामनाएं मांगी। शिवतेरस पर भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने कतार लगाकर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए लगे रहे। अपनी बारी आते ही लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। एक के बाद एक भक्त मंदिरों में जयकारे लगाने आते रहे। इस दौरान शिव मंदिर, भमरौआ मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कोसी मंदिर, पंजाबनगर मंदिर, फ्रेंड्स काॅलोनी में शिव मंदिर के साथ शहर में तमाम शिवालयों में शिवार्चन किया गया। इस दौरान भक्तों ने दूध, धतूरा, बेल पत्र के साथ शिवार्चन किया।
विज्ञापन


कांवड़ियों की रही धूम
रामपुर। रामपुर में लगातार कावंड़ियों की धूम रही है। यहां पर मंदिरों में जगह-जगह कावड़िये जलाभिषेक करने में लगे हुए हैं। शनिवार को भी लोगों ने कावंड़ से जल लाकर भमरौआ मंदिर में चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें