फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार

Sun, 27 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष ने शिक्षामित्रों से दिल्ली में जंतर मंतर पर पांच से सात अक्तूबर तक  होने वाले धरना-प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। रविवार को खंड विकास परिसर में शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह मौर्य ने कहां कि शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है। शिक्षामित्रों के प्रति एनसीटीई की ओर से दोहरी नीति अपनाई जा रही है। इससे सभी शिक्षामित्र परेशान हैं। कई शिक्षामित्र अपनी जान गवां चुके हैं।


एनसीटीई के खिलाफ प्रदेश के सभी शिक्षामित्र अपनी मांगों को लेकर पांच से सात अक्तूबर तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शिक्षामित्रों से दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन को भारी संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया। और अवगत कराया कि संगठन की और से दिल्ली जाने के दिये वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



बैठक में हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, राहत अली, प्रेम सिंह, ओमचंद, जूली अधिकारी, मंजू बाला, अंजू, सुरेंद्र सिंह लोधी, नरदेव, रमेश कुमार, करामत अली, मोहम्मद उमर, सय्यद अली, परवेज खां आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश मंत्री जहांगीर आलम, संचालन अहमद अली ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें