फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खामनेई को लेकर शिया समुदाय में गम और गुस्सा, जुलूस निकाला

Mon, 02 Mar 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की जानकारी के बाद से शिया समुदाय में गम और गुस्सा है। रविवार को शहर में शिया जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मकबरा जनाब-ए-आलिया से किला इमामबाड़ा तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने खामनेई की मौत पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


शिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद अली मोहम्मद नकवी ने कहा कि दुनिया के हर एक मुल्क और हर इंसाफ पसंद इंसान को अमेरिका और इस्राइल की दहशतगर्दी की निंदा करनी चाहिए। जिस तरीके से ये दोनों पूरी दुनिया को जंग में धकेल रहे हैं वो अफसोस और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि शिया धर्मगुरु खामनेई से जुड़ी बर्बरतापूर्ण घटना से पूरे विश्व के मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। शिया समुदाय राष्ट्रपति से अनुरोध करता है कि इस्राइल-अमेरिका-ईरान युद्ध को समाप्त कराने की पहल की जाए, जिससे और अधिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इससे सिर्फ मानवता का विनाश होता है। इसीलिए इस युद्ध पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान हमजा मियां, असलम महमूद, इरफान अली जैदी, कमल रिजवी, सैयद इकबाल मेहंदी आदि मौजूद रहे।

00

हाथों में थी खामनेई की तस्वीर

जुलूस में शामिल भीड़ में तमाम लोगों ने हाथों में खामनेई की तस्वीर और बैनर थाम रखे थे। तस्वीर के साथ गम और गुस्सा का प्रदर्शन किया। कहा कि घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

00

नवेद मियां ने घटना को इंसानियत का कत्ल बताया



रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की खबर को बेहद अफसोसनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना इंसानियत का कत्ल है। यह केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरी मानवता का मुद्दा है। वो सिर्फ ईरान के लीडर नहीं थे, बल्कि पूरी दुनिया के लोग उनसे मोहब्बत और अकीदत रखते थे। फिलिस्तीन के ऊपर इस्राइल के हमले के खिलाफ भी उन्होंने आवाज बुलंद की थी। वह हर कमजोर, गरीब और मजलूम की आवाज थे। आज पूरी दुनिया ने अमेरिका और इस्राइल की दहशतगर्दी देख ली है। दुनिया के हर एक मुल्क और हर इंसाफ पसंद इंसान को इसकी निंदा करनी चाहिए। जिस तरीके से पूरी दुनिया को जंग में धकेला जा रहा है, वह अफसोसजनक है। संवाद
विज्ञापन


0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें