फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ईरान में फंसी रामपुर की छात्रा, परिजन चिंतित

Mon, 02 Mar 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर निवासी पूर्व आरक्षी मोहम्मद रफी की बेटी दानिश जहरा भी ईरान में फंसी हुई है, जिससे परिवार परेशान है। पूर्व आरक्षी मोहम्मद रफी ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन वर्षों से ईरान के मशहद शहर में रहकर मौलवी की उच्च इस्लामी शिक्षा प्राप्त कर रही है। यह कोर्स पांच वर्ष का है। उन्होंने बताया कि मशहद हमला प्रभावित क्षेत्र से करीब 1200 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

रविवार सुबह अमेरिका के हमले की जानकारी मिलने के बाद परिवार चिंतित हो गया। इसी दौरान बेटी का फोन आया, जिससे उसकी कुशलक्षेम की जानकारी मिलने पर कुछ राहत मिली। परिजनों के अनुसार दानिश जहरा ने बताया कि हमले के बाद मदरसे में छुट्टी कर दी गई है और वह छात्रावास में अन्य छात्राओं के साथ सुरक्षित है। मदरसा प्रबंधन द्वारा छात्राओं की उनके परिजनों से बात कराई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने सरकार से मांग की है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें