फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ हत्याकांड: खुलासे के लिए बरेली सेंट्रल जेल से साधा संपर्क

Sat, 14 Nov 2026 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब शरीफ के पुराने आपराधिक संपर्कों और जेल में बनी रंजिशों को खंगाल रही है। पुलिस ने बरेली सेंट्रल जेल प्रशासन से जानकारी मांगी गई है कि जेल में बंद रहने के दौरान शरीफ की किसी बंदी से कहासुनी, विवाद या रंजिश तो नहीं हुई थी।
विज्ञापन

उधर, जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें हत्या की वारदात के बाद शरीफ का बेटा घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फुटेज को अहम मानकर पड़ताल कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद वह किस दिशा में गया और उसके भागने की वजह क्या थी। फुटेज में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग से मिलाकर भी देखा जा रहा है, ताकि वारदात के समय मौजूद लोगों की गतिविधियों को समझा जा सके।
पुलिस की जांच का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल फोन की गतिविधियों पर भी केंद्रित है। घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके में वारदात के समय सक्रिय रहे 600 से अधिक मोबाइल नंबरों को चिह्नित कर उनकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस इन नंबरों की लोकेशन, कॉल डिटेल और आपसी संपर्कों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि हत्या से पहले और बाद में इलाके में कौन-कौन सक्रिय था और किसी संदिग्ध नंबर का शरीफ या उसके करीबियों से संपर्क तो नहीं था। पुलिस पुराने विवादों और आपराधिक पृष्ठभूमि को भी जांच का हिस्सा बनाए हुए है।
विज्ञापन

शरीफ के जेल में रहने के दौरान किन लोगों से संपर्क रहे, बाहर आने के बाद उसका किन लोगों से विवाद हुआ और हाल के दिनों में उसे किसी तरह की धमकी मिली थी या नहीं, इन सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबरों की पड़ताल और जेल से मिलने वाली जानकारी को जोड़कर हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।


जेल में किससे हुआ था विवाद, खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
पुलिस अब शरीफ की जेल अवधि के दौरान हुए विवादों और रंजिशों की जानकारी भी जुटा रही है। इसके लिए बरेली सेंट्रल जेल प्रशासन से संपर्क किया गया है। पुलिस यह जानना चाहती है कि जेल में रहते हुए शरीफ का किसी बंदी से विवाद हुआ था या किसी ने उसे धमकी दी थी। जेल के भीतर बनी रंजिश का बाहर आने के बाद बदला लिए जाने की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस को जेल से मिलने वाली जानकारी के आधार पर पुराने विवादों से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल करनी है।

600 से अधिक मोबाइल नंबरों की पड़ताल में जुटी पुलिस
शरीफ हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ मोबाइल फोन की गतिविधियों को भी अहम आधार बना रही है। वारदात के समय घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय 600 से अधिक मोबाइल नंबर जांच के दायरे में हैं। पुलिस इन नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन का मिलान कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनमें से किसी नंबर का इस्तेमाल वारदात की रेकी करने, हत्यारों को सूचना देने या घटना के बाद संपर्क करने में तो नहीं हुआ। संदिग्ध गतिविधि वाले नंबरों की पहचान कर उनके धारकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
-
फुटेज में हत्या के बाद भागता दिखा बेटा
हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें वारदात के बाद शरीफ का बेटा घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज में दर्ज समय और घटनाक्रम का मिलान कर रही है। साथ ही आसपास लगे दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के बाद कौन-कौन मौके पर मौजूद था और किसने किस दिशा में आवाजाही की। फुटेज को जांच की एक कड़ी मानकर पुलिस अन्य साक्ष्यों के साथ उसका मिलान कर रही है।

-

-शरीफ हत्याकांड के खुलासे को लेकर गठित की गई सभी छह टीमें तेजी से काम कर रही हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें