फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल रेपिस्ट के परिवार से सगे संबंधियों ने भी मुंह फेरा

Fri, 20 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में गिरफ्तार हुआ सीरियल रेपिस्ट सुनील रस्तोगी भले ही जेल चला गया है, मगर अब उसके परिवार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उसकी दिव्यांग पत्नी व चार बच्चों को बदनामी के कारण ननदोई भी अपने घर से निकालने वाला है। सगे संबंधियों ने भी मुंह मोड़ लिया है। ऐसे में परिवार के सामने रहने का भी संकट है। लोग कह रहे हैं कि करतूत पति की और भुगतना पूरे परिवार को पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सैकड़ों बच्चियों के साथ सीरियल रेप करने के आरोप में एक कालोनी निवासी सुनील रस्तोगी (38) को 14 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी ने स्वयं को रामपुर जिले की कोतवाली बिलासपुर की एक कालोनी निवासी बताया था। पुलिस ने आरोपी के इतिहास को काफी खोजा था, मगर यहां उसका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


पुलिस का  कहना था कि आरोपी ने बीते आठ साल से रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कालोनी को अपनी शरणस्थली बना रखा था। वह वहां  छुपकर किराए के मकानों में बदल-बदल कर रहता था। इसके बाद दिल्ली,  गाजियाबाद आदि स्थानों पर पहुंचकर रेप  करने के बाद  फिर उत्तराखंड में छुप  जाता था। पुलिस व खुफिया तंत्र भी उसके परिवार को खोजने में लगा था। करीब छह साल  पहले उसने रुद्रपुर में एक बच्ची का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम दिया  था। इसका मुकदमा भी  रुद्रपुर में दर्ज हुआ था। 

आरोपी युवक को लेकर चार दिनों से ही लोगों में बेहद रोष देखा गया। यहां कालोनी  के लोगों का कहना था कि इस नाम के युवक को वह जानते भी नहीं है। कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमांत एक कालोनी के घर में बुधवार की दोपहर एक महिला अपने बच्चों के साथ मिली थी। महिला ने बताया कि तीन दिन पूर्व  वह बिलासपुर की कालोनी के एक मकान में किराए पर रहती थी। पुलिस द्वारा जब इस घिनौने आरोप में  पति को जब गिरफ्तार किया गया, तो मकान मलिक ने उसके सामान को सड़क पर फेंक कर घर से निकाल दिया। बाद में वह ननदोई के घर में रह रही है।
विज्ञापन


इधर, महिला के ननदोई ने गुरुवार को साफतौर पर कह दिया कि एक दो दिन में वह अपने बच्चों को लेकर कहीं भी चली जाए, वह उसे अपने घर में नहीं रख सकता, क्योंकि पूरी कालोनी व क्षेत्र में उसकी बदनामी हो रही है। उसने अपनी पुत्री की शादी तय कर रखी है। तीन माह बाद उसकी पुत्री का विवाह होने वाला है। पुत्री की ससुराल वालों को पता चल गया, तो उसके सामने भी कोई नई मुसीबत पैदा हो सकती है। रेपिस्ट की पत्नी व उसके बच्चों का बुरा हाल है। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह कड़ाके की ठंड में कहां जाएं? क्योंकि सभी संबंधियों ने उनसे किनारा कर लिया है। आगे अपने घर न आने की बात भी कही है। महिला का कहना है कि वह पैरों से परेशान है। बीमार भी है। कोई सामाजिक संस्था भी मदद को तैयार नहीं है। हर रोज पूछताछ करने वाले उसे परेशान कर रहे हैं। रेपिस्ट की करतूतों की सजा परिवार को भुगतनी पड़ रही है। कालोनी के कुछ लोगों से बातचीत की गई, तो सभी ने बदनामी व बच्चों पर गलत असर पड़ने की बात कहते हुए कोई भी सहयोग करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें