फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास ने समाज को नई दिशा दिखाई

Tue, 23 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय रविदास युवक संघ की ओर से संत रविदास जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लोगों से संत रविदास के बताए गए मार्ग पर चलते हुए सदकर्मों के लिए प्रेरित किया गया। जेल रोड स्थित संतराम धर्मशाला में कार्यक्रम का आयाेजन किया गया।
विज्ञापन



इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने कहा कि दया, क्षमा, करुणा, धैर्य जैसे चारित्रिक गुणों और प्रेम-सौहार्द्र, समानता व विश्वबंधुता जैसे सिद्धांतों पर चलते हुए संत रविदास ने समाज को एक नई दिशा दी। कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा कथन को चरितार्थ कर संत रविदास ने मन की पवित्रता पर जोर दिया।


अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के जिलाध्यक्ष अमर सिंह सागर ने संत रविदास के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इसके साथ ही संत रविदास पर गीत भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सुरेंद्र कुमार नौटियाल, रूस्तम आजाद, आरडी सागर, प्रेमशंकर सागर, रूपकिशोर गौतम, जसराज सागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें