फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में शाहबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा

Tue, 23 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में शाहबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कबड्डी में बिलासपुर और वॉलीबाल में स्वार की टीम ने बाजी मारी। पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का प्रदेश के लिए चयन किया गया। जिलास्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने गुब्बारे उड़ा किया।
विज्ञापन



जिला युवा कल्याण अधिकारी अफजाल अहमद की देखरेख में कराई गई बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में चमरौवा के जीशान अली, बालिका में शाहबाद की वंदना, 400 में चमरौवा के शाहरुख खान, शाहबाद की रानी, 800 मीटर में मिलक के कुरबान अली, शाहबाद की नीतू, 1500 मीटर में स्वार के अजय और शाहबाद की वंदना अव्वल रही।


लंबी कूद में सैदनगर के शमीम आलम, शाहबाद की वंदना, गोला फेंक में बिलासपुर के हिम्मतपाल, शाहबाद की रानी, ऊंची कूद में मिलक के लवलेश, शाहबाद रानी ने बाजी मारी। कबड्डी बालक वर्ग बिलासपुर, बालिका में मिलक की टीम विजेता, शाहबाद की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन



बालक वर्ग वॉलीबाल में स्वार, बालिका में मिलक की विजेता, बालक वर्ग में चमरौवा और बालिका में शाहबाद की टीम उप विजेता रही। भरोत्तोलन में शाहबाद के मुकेश, चमरौवा के जीशान, सैदनर के शमीम आलम, बिलासपुर के हिम्मतपाल, रूपेंद्र अव्वल रहे। कुश्ती बालिका वर्ग में शाहबाद की कुसुम, मिलक की उपासना विजयी रहीं।


जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी अब प्रदेश स्तर पर खेलेंगे। इस मौके पर चमरौवा बीडीओ एके तिवारी, पीटीआई सलीम मियां, जुगल किशोर, महावीर सिंह, अरविंद राजपूत, नाजिम, नासिर भी थे। संचालन मुहम्मद अजमल जमाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें