फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाहल नदी में 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Fri, 21 Aug 2026 11:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। थाना क्षेत्र स्थित नाहल नदी में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी किनारे खेतों में काम कर रहे लोगों ने पानी में शव उतराता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर केमरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम खानपुर और नानकार के बीच स्थित नाहल नदी में एक महिला का शव होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें