फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गुरुद्वारा नवाबगंज में और कड़ी हुई सुरक्षा

सार

बिलासपुर के शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे में भारी सुरक्षा के बावजूद 11वें दिन भी श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के कारण प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज में बृहस्पतिवार को 11 वें दिन भी पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। आम संगत को आज भी गुरुद्वारे के अंदर मत्था टेकने की अनुमति नहीं दी गई। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह सन्नाटे भरे माहौल में भारी पुलिस प्रशासन के साथ मुस्तैद रहे। सीओ ने बताया कि फिलहाल मामला पूूरी तरह से शांत है, फिर भी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पसियापुर रोड स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे पर अपना अपना वर्चस्व कायम रखने को लेकर दो पक्षों के मध्य 15 सितंबर को काफी विवाद हुआ था। मारपीट, फायरिंग, पथराव आदि की घटना भी घटित हुई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रशासन ने गुरुद्वारा क्षेत्र की पैमाइश भी कराई थी, लेकिन अभी प्रशासन ने किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी है। श्सीओ रविंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह अपने मातहतों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर बनाए रखे हुए थे। संगत ने आज भी आरोप लगाया कि गुरुद्वारा पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें आज भी गुरुद्वारे के अंदर नहीं जाने दिया है। उन्हें बाहर से ही वापस भेज दिया था। सीओ ने बताया कि गुरुद्वारा स्थल पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें