सैफनी। शादी समारोह से वापस शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के नंदगांव निवासी आसिफ की पत्नी सलमा (28) इनका भतीजा कामिल (3) कंटेनर की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों चाची-भतीजे की मौत हो गई। जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए। परिवार में अचानक दो मौत से कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के नंदगांव निवासी बुजुर्ग दाला अपने परिवार के बेटे आसिफ की पत्नी सलमा, पोते कामिल, बेटे सद्दाम की पत्नी अलमा, छोटा बेटा नाजिम और बड़े बेटे फिरोज समेत एक ही परिवार के करीब के 12 लोग एक साथ ई-रिक्शा में सवार होकर मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के पीतपुर गांव में एक शादी में गए थे।
बृहस्पतिवार शाम को सभी परिवार के लोग ई-रिक्शा से वापस घर के लिए लौट रहे थे। ई-रिक्शा फिरोज चला रहे थे। शाम करीब 6:00 बजे से सैफनी चौराहे पर एक कंटेनर की चपेट में ई-रिक्शा आ गया। हादसे के दौरान कंटेनर का पहिया ई-रिक्शा पर चढ़ गया, और मौके पर ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया।
उपरोक्त सभी लोग जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के कुछ ही देर बाद ही सलमा और कामिल की मौत हो गई। जबकि उपरोक्त अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद रक्त रंजित शव को देखकर कंटेनर चालक भाग गया। वहीं, कुछ देर बाद ही लंबा जाम भी लग गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायलों को तुरंत बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस अचानक मौत की सूचना के बाद मृतक सलमा के पति आसिफ समेत कई परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। मौके पर ही चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने मृतक दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। इस अचानक मौत से नंदगांव में मातम पसरा हुआ है।
सैफनी सड़क हादसे में दो मौत के बाद बिलखते हुए परिवार के लोग। संवाद
सैफनी सड़क हादसे में दो मौत के बाद बिलखते हुए परिवार के लोग। संवाद