फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कोसी नदी के घोसीपुरा पट्टीकला घाट पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर) ।प्रशासन की सख्ती के बाद भी कोसी नदी के घाटों से अवैध खनन का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है।लगातार खनन के धंधेबाज प्रशासन को चुनौती देकर लगातार खनन कर रहे हैं।सूचना पर एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ कोसी नदी के घोसीपुरा पट्टीकला घाट पर छापा मारा ।इस दौरान खनन के धंधेबाज मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से कोसी नदी से किया गया खनन से लदा एक डंपर,एक ट्रैक्टर को बरामद किया। जिसे मसवासी पुलिस की सपुर्दगी में देकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की प्रात: एसडीएम राकेश गुप्ता को सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी के गांव घोसीपुरा पट्टीकला कोसी घाट पर फोर बाय फोर ट्रेक्टरों से कोसी नदी से रेत निकाल कर डंपरों में भर कर स्टोन क्रशरों पर ले जाया जा रहा है।इस पर उंन्होंने नायब तहसीलदार राजेश शर्मा सहित राजस्व टीम पुलिस बल को साथ लेकर घोसीपुरा पट्टीकला कोसी घाट पर छापा मारा ।टीम को देखकर खनन कर रहे लोगों में खलबली मच गई और वह अपने वाहन लेकर कोसी नदी के दूसरे छोर उत्तराखंड की सीमा में चले गए।टीम ने मौके से नदी से रेत निकाल रहे एक फोर बाय फोर ट्रेक्टर,खनन से लदा एक डंपर पकड़ लिया जिसे मसवासी चौकी पुलिस की सपुर्दगी में देकर उसे सीज कर दिया गया।एसडीएम और टीम की रोज मर्रा की जा रही कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन की धरपकड़ को रोजमर्रा छापा मार कर वाहनों को सीज की कार्रवाई की जा रही है।खनन पर लगाम लगाने को पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
रेत से भरे ओवरलोड वाहनों ने बदल दी मार्गों की सूरत
स्वार।मार्गों पर दौड़ रहे रेत से भरे ओवरलोडेड वाहनों ने सड़कों की सूरत बदल कर रख दी है।स्वार-रामपुर मार्ग से गुजरना तो दूभर हो गया है।मार्ग पर जगह-जगह इतने गहरे- गहरे गड्ढे हो चुके है कि वह लगातार हादसों का सबब बनते जा रहे है।आए दिन बाइक सवार इन गड्डों में गिर कर घायल हो रहे हैं जबकि प्रदेश सरकार ने सड़कों को गड्डामुक्त करने की घोषणा कर रखी है लेकिन मार्ग पर दौड़ रहे रेत से भरे ओवर लोडेड वाहन मार्गों की दशा बाद से बदतर करने में लगे हुए है।ऐसे ही मार्गों पर रेत से भरे ओवरलोडेड वाहन दौड़ते रहे तो नवनिर्मित अन्य मार्गों सूरत भी बदलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें