फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार तक गर्मी से रहेगी राहत, बूंदाबांदी के बने रहेंगे आसार

विज्ञापन
रामपुर में गुरुवार की सुबह तेज बारिश में गुजरते बाइक सवार। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। गुरुवार सुबह के वक्त घने बादल छा गए। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। सुबह के वक्त बदले इस मौसम से पूरे दिन लोगों को गर्मी से राहत रही। क्योंकि सुबह के वक्त बारिश और बादल के कारण अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। आने वाले चार-पांच दिन भी मौसम में बादल और बारिश की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली सकती है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह को बादल छाने और बारिश होने के बाद मौसम में गर्मी से काफी राहत मिल गई। बुधवार को तो सुबह दिन निकलने के साथ ही लोगों के गर्मी के कारण पसीने छूटने शुरू हो गए थे। पिछले कुछ दिन से अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। लेकिन, गुरुवार को बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान कम होकर 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। जिससे लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी। शुक्रवार से सोमवार तक लगातार बारिश की आशंका जताई गई है, जिसमें शनिवार को बारिश की सर्वाधिक आशंका है। सोमवार तक बारिश के बाद मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा लेकिन, गुरुवार से सोमवार तक बारिश का मौसम रहने के कारण अगले पूरे सप्ताह तापमान में कमी रहने की उम्मीद है। जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें