फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसडीएम को धावीनी स्कूल में सरकारी किताबें मिलीं अव्यवस्थित, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एसडीएम अरुण कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के कंपोजिट कोठा जागीर, नगरिया कला, धावनी हसनपुर गांव के विद्यालयों का निरीक्षण किया। धावनी हसनपुर गांव के विद्यालय में वितरण को पहुंची सरकारी पुस्तकों का रखरखाव बेहद खराब हालत में मिला। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए एबीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम बुधवार की दोपहर ग्राम नगरिया कलां के मोहल्ला मजरा विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या ठीक पाई। रास्ता खराब हालत में मिलने पर ग्राम प्रधान को रास्ते का निर्माण कराने के निर्देश दिए। ग्राम कोठा जागीर में भी उन्होंने विद्यार्थियों से मिड डे मील के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम धावनी हसनपुर विद्यालय में एसडीएम को वितरण के लिए पहुंचीं सरकारी पुस्तकें में एक कमरे में अव्यवस्थित रूप में मिलीं। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी और एबीएसए को पुस्तकों का रखरखाव बेहतर कराने के निर्देश दिए। इसी विद्यालय में एक भवन जर्जर हालत मिला। एसडीएम ने उसका निस्तारण नियम अनुसार करने के निर्देश एबीएसए को दिए। एसडीएम ने बताया कि धावनी हसनपुर गांव के विद्यालय में स्थिति ठीक नहीं थी। उक्त मामले में उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें