सैदनगर। खोद की तरफ से लालपुर जा रही स्कार्पियो हसमतगंज के पास एक लाइट के पोल से टकरा गई। जिससे खंभे से टकरा गई। कार की गति अधिक होने के कारण कार के शीशे टूट गए और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है।
पीपलसाना निवासी मो. ज़ुबैर स्कार्पियो से थाना केमरी से दवाई लेकर आ रहा था कि रास्ते में किसी का फोन आया और मो. ज़ुबैर फोन देखने लगा। इसी बीच कार लाइट के पोल से जा टकराई, जिससे कि 11 हजार केवीए के तार टूट गए और लोहे का पोल टूट गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।