भोट। होली चाइल्ड इंटर काॅलेज में छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंगलवार को काॅलेज में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रबंधक रूबी बी ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की शिफा ने प्रथम, 12वीं की पायल ने द्वितीय तथा 10वीं की फरहीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान रिंकी तुरैहा, राना नाज, फौजिया, आलिया, रामअवतार, अखिलेश कुमार मौजूद रहे। संवाद