फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में समरजहां के मॉडल ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज में लगाई गई विज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी में समर जहां के मॉडल को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर सीनम परवीन का मॉडल रहा। जबकि, फरहा के मॉडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें बालिकाओं ने विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर स्वच्छता, विज्ञान की सोच अपनाने, प्रदूषण को समाप्त करने, वर्तमान समय में विज्ञान का योगदान विषय पर मॉडल बनाए। हाइड्रोपोपिन मॉडल को पहला, औषधीय पौधों के मॉडल को दूसरा और गणितीय सिद्धांत के मॉडल को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों ने मॉडल से संबंधित प्रश्न भी पूछे। प्रधानाचार्या डा. शालू कौशल, शमीम खान, बीना शर्मा, कल्पना सिंह, प्रगति, रेनू देवी, नाजिया खान, सल्तनत खान, चित्रकला रावत समेत शिक्षिकाएं और कालेज का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें