फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जारुकता पैदा करने को सीबीएसई आयोजित करेगा साइंस चैलेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विज्ञान चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। परीक्षाओं से पहले ही छात्र-छात्राओं की तैयारी जांचने में इस प्रतियोगिता से मदद मिलेगी। इसमें दूसरे बोर्ड के माध्यम से पढ़ने वाले विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर इसका लाभ उठा सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई शिक्षार्थियों के बीच जिज्ञासा, सवाल-जवाब और उच्च स्तरीय सोच पैदा करने की पहल के रूप में बच्चों की उम्र के ऐसे पड़ाव पर आयोजित कर रहा है, जहां उनके लिए दुनिया को समझने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए सीबीएसई ने कक्षा आठवीं से दसवीं के छात्रों के लिए विज्ञान चुनौती प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें