फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में वापस लौटेगी रौनक, आज से आएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बंद परिषदीय स्कूलों में एक मार्च से रौनक लौटेगी। कोविड-19 के नियमों के तहत बच्चे भी स्कूल आएंगे। हालांकि, स्कूलों में कक्षाओं का संचालन रोस्टर के अनुसार किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षक भी गांव में भ्रमण कर बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रभाव रोकने के लिए पिछले साल सरकार की ओर से लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके बाद से ही स्कूल बंद चल रहे थे। पहले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट, फिर नौंवी और इसके बाद आठवीं तक के स्कूलों को खोलने एवं बच्चों को विद्यालय जाने की अनुमति दे दी गई थी। परिषदीय स्कूल भी खुल तो नियमित रूप से रहे थे, लेकिन बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा था। सरकार ने एक मार्च से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों को भी खोलने की अनुमति दे दी थी।
अब सोमवार को पहले दिन नन्हें मुन्ने भी अपने स्कूल जाएंगे। इसके तहत शुरुआत में सिर्फ पचास फीसदी बच्चों को ही स्कूल बुलाया गया है। जहां बच्चों की संख्या अधिक है, वहां दो पालियों में कक्षाएं संचालित होंगी। यदि क्लासरूम छोटा है तो बच्चों को बैठने के लिए कंप्यूटर रूम, पुस्तकालय आदि में भी छह फीट की दूरी पालन कराते हुए बैठाया जा सकता है। इसके अलावा स्कूलों में सैनिटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

ऐसे संचालित होंगी कक्षाएं
रामपुर। प्राथमिक स्तर पर सोमवार और गुरुवार को कक्षा एक एवं पांच, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो व चार तथा बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन की कक्षाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर छह की कक्षा सोमवार व गुरुवार को, सात की कक्षा मंगलवार व शुक्रवार को तथा आठ की कक्षा बुधवार व शनिवार को संचालित होंगी।
परिषदीय स्कूलों में सोमवार से बच्चे आएंगे। इसके लिए सभी स्कूलों में सैनिटाइजर, मास्क समेत कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन के अनुसार इंतजाम किए गए हैं। रोस्टर के अनुसार कक्षाओं का संचालन होगा। फिलहाल, 50 प्रतिशत बच्चे स्कूल आएंगे।
- ऐश्वर्य लक्ष्मी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, रामपुर
सीबीएसई स्कूलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं शुरू होंगी
रामपुर। सीबीएसई के स्कूलों में भी सोमवार से पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी। इसको लेकर स्कूलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। स्कूलों की कक्षाओं के सैनिटाइज करवा दिया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि निर्धारित गाइड लाइन के मुताबिक ही कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कौन सी कक्षा के बच्चे कब आएंगे, इसके लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार लोधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें