फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर पुलिस ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामपुर पुलिस और हमदर्द क्लब के बीच खेला गया। जिसमे रामपुर पुलिस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ज्वाला क्लब मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में हमदर्द क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हमदर्द क्लब ने निर्धारित बीस ओवरों में 140 रन बनाए जिसमें फरमान ने 37 रन और सुहेल ने 46 रन बनाए। रामपुर पुलिस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने दो विकेट और पवन यादव ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर पुलिस ने 5 विकेट खोकर 141 रन बना लिए। रामपुर पुलिस की ओर से कप्तान मोहित ने 52 रन और कपिल ने 25 रन बनाए। हमदर्द क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सरताज और सद्दाम ने दो दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि डॉ तनवीर अहमद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें