फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीएम के पास पहुंचे स्कूली बच्चे बोले स्कूल को नहीं किया जाए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के गौहरपुर गांव के परिषदीय स्कूल का दूसरे गांव के स्कूल में विलय कर दिया गया है,जिसके बाद स्कूली बच्चों ने अभिभावकों के साथ डीएम के पास पहुंचे,जहां उन्होंने कहा कि उनका स्कूल बंद नहीं किया जाए। इससे उनको बड़ी दिक्कत होगी।
विज्ञापन

जिले में स्कूलों का विलय किया गया है। पहले 337 स्कूलों का विलय किया गया,लेकिन शासन का दूसरा आदेश आने के बाद महज 98 विद्यालयों का ही विलय किया गया। अब इन स्कूलों के विलय के आदेश होने के बाद बंद होने जा रहे स्कूलों के बच्चों व अभिभावकों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। पिछले दिनों केमरी क्षेत्र के एक स्कूल के बच्चे प्रधान के घर पहुंच गए थे तो अब चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के गौहरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे डीएम के पास पहुंच गए। स्कूल के बच्चे अपने अभिभावकों व प्रधान के साथ मिलकर शुक्रवार को डीएम दफ्तर पहुंचे,जहां उन्होंने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने कहा कि उनके स्कूल में 35 बच्चे हैं और अन्य बच्चों के अभी एडमिशन हो रहे हैं। इसके बाद भी उनका स्कूल बंद किया जा रहा है और उनको सूरजपुर के स्कूल में भेजा रहा है जो कि काफी दूर है। बच्चों का कहना था कि पिछले दिनों एक बच्ची पर जानवर ने हमला कर दिया था,जिससे वह घायल भी हो गई थी। उन्होंने डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, हरप्रसाद, राकेश, भोपाली, शिव लाल, मदन लाल, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें