रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार मामले कोर्ट में शुक्रवार को गवाह तो पेश हुआ,लेकिन सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 16 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में क्वालिटी बार को कब्जाने का मुकदमा सपा नेता आजम खां पर दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में गवाह एवं बार संचालक गगन अरोड़ा कोर्ट में पेश हुए,जहां उन्होंने बताया कि इस मामले की दोबारा विवेचना के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है,जिस पर इस मामले की सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय कर दी गई। वहीं दूसरी ओर सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम पर दर्ज पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई होनी थी,लेकिन इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई आठ सितंबर को होगी। संवाद