फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बर्खास्त

Sat, 19 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निलंबित चल रहे सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश को प्रबंध समिति ने अब बर्खास्त कर दिया है। समिति ने रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक समेत चुनाव आयुक्त को भेज दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बर्खास्तगी को गलत बताते प्रबंधक को मय कागजातों समेत 22 दिसंबर को तलब किया है।
विज्ञापन



सनातन धर्म इंटर कालेज में प्रबंध समिति और शिक्षकों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। 28 अक्तूबर को कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश को बिना अवकाश स्वीकृत कराए छुट्टी पर चले जाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। प्रबंध समिति का आरोप था कि प्रधानाचार्य ने गैरहाजिर रहकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है।


निलंबन के खिलाफ शिक्षक संघ विरोध में आ गया था, लेकिन इसके बाद भी निलंबन वापस नहीं हुआ। इस बीच प्रबंध समिति की गत दिवस बैठक हुई, जिसमें प्रधानाचार्य ओमप्रकाश की बर्खास्तगी का फैसला कर दिया गया। प्रबंधक पंकज अग्रवाल ने बर्खास्तगी का आदेश प्रधानाचार्य को जारी कर दिया है।
विज्ञापन



प्रबंधक ने बताया कि 14 नवंबर को आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जांच अधिकारी ने जांच आख्या 12 दिसंबर को पेश कर दी गई थी। जांच आख्या पर 18 दिसंबर को प्रधानाचार्य को बुलाया गया था, लेकिन वह मौजूद नहीं हुए और जवाब नहीं दिया। इस पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।


प्रबंध समिति के इस फैसले को प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष चुनौती दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच के लिए प्रबंधक को मय कागजातों समेत 22 दिसंबर को तलब किया है। सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश का कहना है कि प्रबंध समिति का फैसला पूरी तरह अवैध है।


प्रबंध समिति को बर्खास्त करने का हक ही नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक से इस मामले की शिकायत की गई है। उन्होंने जांच कर इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी का कहना है कि प्रबंध समिति ने बिना अनुमति लिए ही प्रधानाचार्य को बर्खास्त किया है, जोकि गलत है। मैं इस मामले को दिखवा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें