फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि में 100 एकड़ में होगी जैसमिन की खेती

Sat, 19 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री और जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर मोहम्मद आजम खां ने कहा कि जल्द ही जौहर यूनिवर्सिटी में खाली पड़ी 100 एकड़ जमीन पर जैसमिन की खेती होगी। इसके लिए हैदराबाद के एक माहिर से बातचीत चल रही है। खेती से जो पैसा मिलेगा उसका इस्तेमाल बच्चों की तालीम पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन



शनिवार को डीसीबी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजम खां ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में 400 एकड़ जगह है। 100 एकड़ जमीन अभी खाली है। इस जमीन पर जैसमिन की खेती होगी और कारखाना लगाया जाएगा। जैसमिन का अर्क दुनिया भर में भेजा जाएगा। मैं बच्चों के साथ मिलकर फूल तोड़ूंगा।


बच्चों का जो भी मेहनाता होगा उनके खाते में जमा करा दिया जाएगा। ये पैसा बच्चों की तालीम पर खर्च होगा। उन्होंने अर्न टू लर्न का नारा दिया। जिला सहकारी बैंक के सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगनखेड़ा के सिमरा पब्लिक स्कूल के छात्र जावेद ने मंच पर कार्यक्रम पेश किया तो आजम खां उससे काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन



उन्होंने जावेद से पूछा बेटे किस स्कूल में पढ़ते हो? जावेद ने कहा सिमरा पब्लिक स्कूल। इस आजम खां ने कहा मैं सिमरा स्कूल के प्रिंसिपल से कहना चाहता हूं कि इस बच्चे को हमें दे दें। हम इसे रामपुर पब्लिक स्कूल में तालीम दिलाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें