फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सदर तहसील में आईं 27 शिकायतें, सात का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में सोमवार को तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।


डीएम और एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यान से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें। अगर कोई अधिकारी शिकायतकर्ता को अनावश्यक परेशान करता है या लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाहबाद तहसील में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद की अध्यक्षता में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। टांडा में एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। बिलासपुर में एसडीएम ने शिकायतें सुनीं। 11 शिकायतों में से दो का ही निस्तारण हुआ। मिलक में 12 शिकायतें आईं, तीन का निस्तारण हुआ। स्वार में एसडीएम ने 13 शिकायतों में से मात्र दो का ही निस्तारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें