लूहरी परियोजना में सड़क सुरक्षा की शपथ लेते परियोजना में कार्यरत चालक। संवाद
नित्थर( कुल्लू)। परिवहन विभाग रामपुर ने सोमवार को लूहरी जल विद्युत परियोजना देहरा में सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। सभी चालक, अधिकारी और कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ग्रहण की। सुनील मेहता ने सभी को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। परिवहन विभाग रामपुर के अधीक्षक जसपाल सिंह नेगी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे मे ंजागरूक करना है। इस अवसर पर पटेल इंजीनियरिंग एचआर हेड सतीश, एरी वीईके चोपड़ा, सतीश सिंह, राजीव शर्मा और पंकज रोलटा सहित अन्य उपस्थित रहे।
लूहरी परियोजना में सड़क सुरक्षा की शपथ लेते परियोजना में कार्यरत चालक। संवाद