रामपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दस दिसंबर से चार जोड़ी ट्रेनों के अनारक्षित टिकटों की बिक्री काउंटर के शुरू कर दी है। रामपुर स्टेशन पर रुकने वाली चार जोड़ी ट्रेनों के अनारक्षित टिकट मिल रहे हैं। जिसके बाद रामपुर स्टेशन से तीन दिनों में 105 यात्रियों ने सामान्य टिकटों पर यात्रा की है।
रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दस दिसंबर से कोरोना काल मे स्पेशल बनकर चल रही चार जोड़ी ट्रेनों को फिर से पुराने नंबर से चलना शुरु कर दिया है। जिसके बाद एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच लगाकर चलाया जा रहा है। साथ ही यात्रियों ने तुरंत ही स्टेशन से टिकट लेकर ट्रेन में जनरल बोगी में सफर करना शुरु कर दिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिली है। अभी तक यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिन पहले टिकट आरक्षित कराकर सफर करना पड़ रहा था। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मसलन, किसी को अचानक बाहर जाना हो तो सिर्फ बस ही विकल्प था। किन्तु, अब ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा शुरूकर दी गई है। दस दिसंबर से रामपुर से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में जनरल बोगी को जोड़कर यात्रियों को यह सुविधा दी जा रही है।
तीन दिनों में 105 यात्रियों ने रामपुर स्टेशन से किया सामान्य टिकट पर सफर
रामपुर। दस दिसंबर के बाद से रामपुर स्टेशन से सामान्य टिकटों की बिक्री शुरु कर दी है। रामपुर स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में सामान्य टिकट यात्रियों को दिए जा रहे हैं। इस दौरान दस दिसंबर से रविवार रात 11:59 तक 35 यात्री इन टिकटों से सफर कर चुके हैं।
इन ट्रेनों के मिल रहे टिकट
इंटरसिटी एक्सप्रेस
नौचंदी एक्सप्रेस
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस
प्रयागराज-देहरादून एक्सप्रेस
कोट
रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरु कर दी गई है। तीन दिनों में 105 यात्री अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर चुके हैं। -ललित जोशी, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, रामपुर।