पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने अपने समर्थकों के बीच चमरौवा विधानसभा सीट से चुनाव लडने का एलान किया। नगर विकास मंत्री पर कई आरोप लगाए। बैठक में आलियागंज का प्रकरण भी गूंजा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम के बुलावे पर शान मैरिज हाल में चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों को भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने चमरौवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को लेकर समर्थकों से राय जानी। समर्थकों की भीड़ से आवाज गूंजी कि विकास और जुल्म के खिलाफ चुनाव लड़ो। इतना सुनते के बाद अब्दुल सलाम जज्बाती हो गए। उन्होंने नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां और सपा नेता नसीर अहमद खां पर कई आरोप लगाए। आलियागंज का भी जिक्र किया।
विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों का बेइज्जती का बदला लिया जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते जो कार्य कराए उनका भी हवाला दिया। चमरौैवा विधायक अली यूसुफ पर भी विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। काफी देर तक मैरिज हाल अब्दुल सलाम जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर हाजी माजिद, इंतजार प्रधान, फिरासत ठेकेदार, मुराद अली, जमील अहमद, साबिर, अबरार, जमीर, आलमगीर औरपंचायत सदस्य भी मौजूद थे।