अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण को अपनी नाबालिग नतिनी की शादी करने की कोशिश भारी पड़ गई। पुलिस ने इस मामले में बाल कल्याण की अधिकारी की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि शादी को रुकवा दिया गया।
देश भर में कानून लागू हो जाने के बाद भी लोग नाबालिग की शादी करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव परचई से जुड़ा है। यहां के रहने वाले लाखन की दामाद व बेटी की मौत हो जाने के बाद उसकी बेटी के तीन बच्चे इसी के पास रहते हैं। जिसमें एक लड़का व दो बेटियां हैं। नाना ने किसी लालच में आकर गुप चुप तरह से 17 साल की लड़की की शादी सिविल लाइंस के अजीतपुर निवासी एक युवक से तय कर दी थी।
बुधवार को बारात आने की तैयारी एक मंदिर में चल रही थी कि किसी ने फोन के द्वारा बाल कल्याण की सरिता गोयल को नाबालिग की शादी करने की शिकायत की। इसके बाद वह लोग पुलिस के साथ मिलकर वहां पर पहुंच गए जहां शादी की तैैयारी को रुकवा दिया। जिससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया था। वृद्ध को पुलिस काफी समझाया लेकिन नहीं माना,तो बाल कल्याण सीमित की अध्यक्ष सरिता गोयल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लाखन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैँ।