फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र में दनियापुर गांव निवासी कांशीराम (46) प्लंबर का काम करता था। रविवार सुबह कांशीराम किसी काम से रामपुर गया था। जिसके बाद काम पूरा कर दोपहर को साईकिल से घर वापस जा रहा था। इन दौरान शहजादनगर थाना क्षेत्र के मढैया उदयराज गांव के सामने एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें