फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उजड़ीं दुकानें...एक वर्ष बाद भी कागजों में ही कैद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की उम्मीदें

Mon, 07 Sep 2026 10:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मीना बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित राम-रहीम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। योजना के तहत 140 दुकानें बनाई जानी थीं। साथ ही आठ माह में निर्माण पूरा करने का दावा किया गया था। ऐसे में अतिक्रमण अभियान की जद में आए दुकानदार अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले शौकत अली रोड, शिवि सिनेमा, पुराने रोडवेज बस स्टेशन और राम-रहीम पुल के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। कार्रवाई की जद में आए 67 दुकानदारों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया था। कारोबार छिनने से आक्रोशित दुकानदारों को भरोसा दिलाया गया था कि आठ में राम-रहीम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा कर उन्हें प्राथमिकता से दुकानें आवंटित की जाएंगी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी प्रस्ताव कागजों से बाहर नहीं निकल सका है। धरातल पर कार्य न होने से दुकानदारों की उम्मीदें व धैर्य जवाब दे रहा है। दुकानदारों का कहना है कि नए कॉम्प्लेक्स की योजना से उन्हें उम्मीद थी कि वे फिर से अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे पर प्रोजेक्ट में हो रही देरी ने रोजगार लौटने की उम्मीद को धुंधला कर दिया है। उनका कहना है कि एक वर्ष पहले शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भी दुकानदारों का पक्ष प्रशासन के समक्ष रखा था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं होने से योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


7.50 लाख रुपये रखी गई थी एक दुकान की कीमत
प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में प्रत्येक दुकान की कीमत 7.50 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। दुकान करीब 226 वर्ग फिट में बनाई जानी थी। योजना के तहत व्यापारी को दुकान के लिए पहले 50 प्रतिशत रकम जमा करनी होगी। इसके बाद शेष 50 प्रतिशत रकम दो समान किस्तों में यानी 25-25 प्रतिशत के हिसाब से भुगतान करना होगा। दुकानदारों से रकम मिलने के बाद कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जानी है। हालांकि दुकानदारों को यह बात पसंद नहीं आई थी और उन्होंने इस पर आपत्ति भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
- शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। दुकानदारों से बात कर और अड़चनों को दूर करके जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
शना खानम, चेयरमैन नगर पालिका रामपुर।

नोट : खबर में दुकानदारों के कोट्स और विधायक आकाश सक्सेना का भी वर्जन शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें