फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगंे पूरी न हुईं तो रोडवेज कर्मी अगस्त में छेड़ेंगे आंदोलन

Tue, 12 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को नए रोडवेज में धरना देते कमचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 मांगों का निस्तारण न होने पर रोडवेज कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह क्षेत्रीय प्रबंधक के आश्वासन पर कर्मियों ने आंदोलन टाल दिया। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर रोडवेज कर्मियों ने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर मांगों के निस्तारण को आवाज उठाई साथ ही सांकेतिक हड़ताल करके शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि, इससे यात्रियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

पुराने रोडवेज बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की वर्कशॉप शाखा और नए रोडवेज बस अड्डे पर ट्रैफिक शाखा से जुड़े कर्मियों ने अलग अलग धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष अंतरप्रीत सिंह व शाखा मंत्री रागिनी सक्सेना  ने कहा कि संगठन द्वारा कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर लगातार उच्च  अधिकारियों व निगम को अवगत कराया जा रहा है। लेकिन, मांगों के निस्तारण को  लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संगठन ने पूर्व में दिए नोटिस के आधार पर सोमवार को धरना प्रदर्शन कर दोबारा अपनी मांगे गिनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इन मांगों का 8 अगस्त तक निवारण नहीं हुआ तो 9 अगस्त से क्षेत्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन पदाधिकारियों के धरना प्रदर्शन के कारण सांकेतिक तौर पर कुछ बस सेवाओं का संचालन भी बंद रहा। हालांकि इससे यात्रियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।  उधर वर्कशॉप शाखा से जुड़े कर्मियों ने भी धरना प्रदर्शन कर इसी प्रकार विरोध प्रदर्श न का ऐलान किया। इस दौरान राजीव गुप्ता, राजेश शर्मा, गोविंद बल्लभ, अरविंद, करन सिंह, अनुपम, शकील अहमद, मुकेश कुमार, जमीर अहमद शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें